सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News In Begusarai land dispute firing on field

Bihar: बेगूसराय में गेहूं कटनी के दौरान खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक घायल, कई जख्मी; पुलिस मौके पर पहुंची

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
सार

बेगूसराय के भगवानपुर में 9 बीघा जमीन विवाद के दौरान गेहूं कटनी को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। मामले में जमकर लाठी-डंडे चले। इसके साथ फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगी है। 

Bihar News In Begusarai land dispute firing on field
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के बेगूसराय जिले में गेहूं कटनी के दौरान दो गुटों के बीच जमकर झड़प हो गई, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। यह घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर स्थित जोकिया बहियार में हुई। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया गया, साथ ही फायरिंग भी हुई।

Trending Videos

घटना में एक व्यक्ति को गोली लगने की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, 9 बीघा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घायल निर्मल चौधरी का कहना है कि उक्त जमीन पर उन्हें कोर्ट से डिग्री मिल चुकी है और उन्होंने वहां गेहूं की फसल लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दूसरे पक्ष के सोनू चौधरी, प्रेम शंकर चौधरी, रामलाल चौधरी समेत अन्य लोग हथियार के बल पर जबरन फसल काट रहे थे। विरोध करने पर पहले से तैयार दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया और फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।


पढ़ें: दरभंगा ज्वेलरी लूट कांड का खुलासा, सोना गायब लेकिन चांदी बरामद; दो करोड़ की लूट में छह की गिरफ्तारी

इस दौरान उपेंद्र चौधरी को गोली लग गई, जबकि उमेश चौधरी (60 वर्ष), संतोष चौधरी और निर्मल चौधरी समेत कई लोग धारदार हथियार से घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। एसपी मनीष के निर्देश पर तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed